फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten year old girl suicide case agra

आगरा में 10 वर्षीय बालिका ने दी जान: पिता ने बेसहारा छोड़ा, मां की हो चुकी मौत, बहन कर रही थी परवरिश

Sun, 14 Mar 2021 04:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 04:18 PM IST
सार

  • घर में रहते थे चार भाई-बहन, मां की हो चुकी है मौत
  • पिता घर छोड़कर जा चुके, बड़ी बहन कर रही थी परवरिश

विज्ञापन
ten year old girl suicide case agra
मृतका की बहन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की तहसील फतेहाबाद के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका की खुदकुशी ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। लोग सन्न रह गए। बचपन में ही मां का प्यार और पिता के दुलार से वंचित ये चार भाई-बहन ही घर में रहते थे। इनकी मां की मौत हो चुकी है। पिता का भी कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन

 
फतेहाबाद के गांव में शनिवार की शाम पांच साल के छोटे भाई से झगड़ने के बाद 10 वर्षीय बालिका ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी और इंस्पेक्टर पहुंचे। घटना की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि घर में 18 वर्षीय बड़ी बहन के साथ 10 वर्षीय बालिका, 5 वर्षीय भाई और डेढ़ साल की एक और बहन रहती थी। बड़ी बहन के मुताबिक घटना के बाद वह घर आई, तो छोटी बहन की मौत  हो चुकी थी। भाई भी कुछ नहीं बता पा रहा है। आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी बाद में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन ने बताया कि उसकी मां की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। पिता भी छोड़कर कहीं चला गया है। परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही दूसरे घर में रहते हैं। वह कपड़े की दुकान पर काम करके किसी तरह भाई-बहनों को पाल रही थी। 

डर में कदम उठाने की आशंका
वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. केसी गुरनानी ने बताया कि झगड़े के बाद बच्ची के मन में यह डर बैठ गया होगा कि भाई शिकायत कर देगा। बहन पिटाई न कर दे। इस भय में उसने यह कदम उठाया होगा। 

एक आशंका यह भी है कि कई बार झगड़ा होने पर परिजन कहते हैं कि इससे तो अच्छा है मर ही जाएं, झंझट ही खत्म हो जाएगा। यह भाव बच्चों के मन में बैठ जाता है। झगड़ा होने पर उन्हीं बातों को अमल करते हुए बच्चे खेल समझ यह कदम उठा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed