फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten Year Old Girl orphan After Death Mother Father and Uncle Latest News in Hindi

मां-बाप की मौत के बाद ताऊ ने भी तोड़ा दम, अनाथ हो गई अंजलि

Thu, 30 May 2019 04:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 May 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ten Year Old Girl orphan After Death Mother Father and Uncle Latest News in Hindi
मिट्टी की ढाय में दबकर हुई महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद मां ने बमुश्किल बच्ची को सहारा दिया। लेकिन, दस साल की अंजलि पर दुखों का पहाड़ उस समय टूटा जब मिट्टी की ढाय में दबकर मां की मौत हुई और इसके कुछ घंटे बाद ताऊ ने भी दम तोड़ दिया। ताऊ की मौत के बाद बालिका अनाथ हो गई।
विज्ञापन


कासंगज के नगला मुंडा में मंगलवार को मिट्टी की ढाय में दबकर दो महिलाओं की मौत हुई थी। इनमें एक महिला तारानी थीं। तारानी के जेठ ने गुरुवार को दम तोड़ दिया है। छोटे भाई की पत्नी की मौत से वह सदमे में आ गए थे। अनाथ अंजली को ताऊ से ही तमाम उम्मीदें थीं।
विज्ञापन


नगला मुंडा की घटना में तारानी पत्नी प्रेमपाल की मौत हो गई थी। तारानी विधवा थीं। अपने जेठ महेंद्र की देखरेख भी तारानी करती थी। छोटे भाई की पत्नी की मौत की खबर सुनकर महेंद्र सदमे में आ गए। घटनास्थल पर जाते समय वह रास्ते में गिर पड़े। लोगों ने उनका उपचार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार को तारानी के अंतिम संस्कार के बाद महेंद्र की हालत बिगड़ गई। उन्हें तेज घबराहट हुई। वह छोटे भाई की पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी भी मौत हो गई।

गुरुवार को ग्रामीणों ने उनका अंतिम संस्कार किया। अनाथ अंजली को अपने ताऊ महेंद्र से उम्मीदें बंधी थीं। अंजली पर एक और दुख का पहाड़ टूटा है। दस साल की अंजली अब बिना सहारे के है। अब प्रशासन से ही उसको उम्मीदें हैं। अंजली भी सदमे में है। वह ज्यादा कुछ नहीं बोल रही। बार बार सिर्फ रो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed