Mathura: जंगल में बच्ची का निर्वस्त्र शव का मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
गांव अहिल्यागंज के जंगल में गुरुवार शाम को 10 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव अहिल्यागंज के पास जंगल में गुरुवार शाम को 10 वर्षीय बच्ची का नग्नावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए पांच टीमें टीम गठित की हैं।
बच्ची कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर की अंबेडकर कॉलोनी की रहने वाली थी। गुरुवार शाम जंगल की तरफ गए ग्रामीण ने बच्ची का शव देखा। जिसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने घटना की जानकारी की। घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। सीओ सदर के निर्देशन में एसएसपी ने खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
तीन बजे घर से निकली थी बच्ची
बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची घर से तीन बजे बाहर खेलने के लिए निकली थी। पांच बजे उसके शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। वहां तक बच्ची कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों से बच्ची के जंगल तक पहुंचने के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई कर उसको जेल भेजा जाएगा।