फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten Year Boy Murder By Brother in Law Story of Killing Crime News Agra

सास ने कराया पत्नी का गर्भपात, बदला लेने को पति ने रची कत्ल की खौफनाक साजिश

Thu, 17 Oct 2019 02:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Oct 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Ten Year Boy Murder By Brother in Law Story of Killing Crime News Agra
मृत बालक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस द्वितीय से नौ अक्तूबर को अगवा हुए दस साल के रेहान की दिल्ली के साहाबाद थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके जीजा गुड्डू पर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। हत्या के पीछे गुड्डू ने सास से बदला लेना वजह बताई है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी, फेस द्वितीय निवासी नेकसा पत्थर घिसाई कारीगर है। उसका दस साल का बेटा रेहान नौ अक्तूबर को लापता हो गया था। उनके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे युवक रेहान को ले जाते हुए दिख रहा था।
विज्ञापन


फुटेज की मदद से पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे दिखने वाले युवक की पहचान रेहान की बहन मदीना ने अपने पति गुड्डू पुत्र सुबराती निवासी सिंगारवली, थाना इरादतनगर के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ten Year Boy Murder By Brother in Law Story of Killing Crime News Agra
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह झूठ बोलता रहा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सच बता दिया। बुधवार को उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के सहाबाद थाना क्षेत्र के डेरी इलाके के जंगल से रेहान का शव बरामद किया।

शव को जानवरों ने नोंच दिया था। कपड़े और चप्पल से पहचान की। दिल्ली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुड्डू की पत्नी का कुछ महीने पहले गर्भपात हो गया था।

दस साल के साले रेहान की हत्या करने के बाद आरोपी जीजा गुड्डू पुलिस से यही कहता रहा कि सास ने मेरे बच्चे को जन्म नहीं लेने दिया, इसलिए उनके बेटे को मारा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक के मुताबिक, गुड्डू की शादी पांच साल पहले मदीना से हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। तीन महीने पहले मदीना गर्भवती थी। मगर, गर्भपात हो गया। गुड्डू को लग रहा था सास यासमीन के कहने पर उसने गर्म दवा खा ली है। इससे वह दुखी था। इस बात पर पत्नी से झगड़ा भी हो गया। पत्नी घर छोड़कर मायके में रहने लगी थी।

गुड्डू सास को जिम्मेदार मान रहा था। इसका बदला लेने के लिए सास के बेटे को मारने के बारे में सोचने लगा। वह नौ अक्तूबर को घर के पास आया। रेहान फोटोस्टेट कराने जा रहा था। उसके घर में भी कोई नहीं था। उससे कहा कि दिल्ली घुमाकर लाएगा।

रास्ते में बहन से भी मिला देगा। वाटर वर्क्स से दिल्ली की बस में बैठ गया। सराय काले खां बस अड्डे पर पहुंचने के बाद रेहान को खाना खिलाया। रात में सुलाया भी। दस अक्तूबर को रेहान को लोअर पहनने के लिए दे दिया। इसके बाद साहाबाद थाना क्षेत्र के डेयरी इलाके में ले गया।

रास्ते में चाकू भी खरीद लिया। जंगल में नाले किनारे ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वापस अपने घर आ गया। गुड्डू दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता था।

रेहान पांच भाई थे। इनमें समीर, टिल्लू, जीशान, रेहान और  अज्जू थे, वहीं दो बहन मदीना और नब्बो हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मदीना ने सीसीटीवी फुटेज में कपड़ों से अपने पति की पहचान की थी। इसके बाद उसे पकड़वाने में भी पुलिस की मदद की।

पुलिस की लापरवाही भी आई सामने
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि पुलिस ने पहले दिन ही सक्रियता दिखाई होती तो बालक की जान बच जाती। आरोपी की पहचान करके लोकेशन ट्रेस की जा सकती थी। मगर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed