{"_id":"5d26ea628ebc3e6d0954ed6c","slug":"ten-thousand-seats-of-b-ed-will-get-direct-admission-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: बीएड की 10 हजार सीटों पर होगा सीधे प्रवेश, शासन से मिली कॉलेजों को अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: बीएड की 10 हजार सीटों पर होगा सीधे प्रवेश, शासन से मिली कॉलेजों को अनुमति
Thu, 11 Jul 2019 01:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड कॉलेजों के लिए राहत की खबर है। बीएड की रिक्त पड़ी सीटों पर अब कॉलेज सीधे प्रवेश ले सकेंगे। लगातार सत्र से सीटें न भरे जाने के कारण शासन ने कॉलेजों को प्रवेश लेने की अनुमति दे दी है। शासन से पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेजों को पत्र जारी कर दिए हैं।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से 444 बीएड कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में बीएड की 46030 सीटें हैं। काउंसलिंग के जरिये 38900 सीटें भरी जा चुकी हैं। इस तरह से 10380 सीटें अभी बीएड की रिक्त पड़ी हुई हैं। इनमें एडेड कॉलेजों में बीएड की सभी सीटें भर गई थी।
अधिकांश प्राइवेट कॉलेजों में 35 से 50 फीसदी तक सीटें खाली थीं। सीटें खाली रहने पर कॉलेज संचालकों ने भी विश्वविद्यालय और शासन से सीधे प्रवेश लेने की मांग की थी। इस पर शासन ने कॉलेज प्रशासन को बीएड की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश लेने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया कि जिन कॉलेजों में बीएड की सीटें खाली हैं, वे सीधे प्रवेश लेकर इनको भर सकते हैं। शासन ने रिक्त पड़ी सीटों को सीधे प्रवेश लेकर भरने की अनुमति दे दी है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आदेश अपलोड कर दिया है। कॉलेजों को भी जानकारी दी जा रही है।