{"_id":"5eca0af28ebc3e909726a623","slug":"ten-thousand-people-not-get-water-in-summer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः लाइन लीकेज के चलते भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरसे दस हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः लाइन लीकेज के चलते भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरसे दस हजार लोग
Sun, 24 May 2020 11:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 24 May 2020 11:20 AM IST
सार
- 10 दिन से नहीं मिल रहा पानी
- धाकरान में रोजेदार पानी को भटके
विज्ञापन
लाइन लीकेज सही करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शनिवार को 46 डिग्री के पार पहुंचे तापमान में ताजनगरी के 10 हजार से अधिक लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। शनिवार को शहर में धाकरान, आवास विकास कॉलोनी, कमला नगर के बृज विहार, प्रेम आनंद कुंज क्षेत्र की ओर पाइप लाइन में लीकेज के कारण पानी नहीं आया। लू के थपेड़ों के बीच और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जब पानी की ज्यादा जरूरत थी तब उन्हें टैंकरों और पड़ोसियों पर निर्भर रहना पड़ा।
10 दिन से नहीं मिल रहा पानी
कमला नगर के बृज विहार, प्रेम आनंद कुंज में लोग 10 दिन से पानी के लिए परेशान हैं। लॉकडाउन में लोगों की पानी की जरूरत बढ़ गई है, लेकिन 10 दिन से सप्लाई नहीं आई।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में 'गंगाजल' के लिए संघर्ष, दिन निकलते ही शुरू होती है पानी की जद्दोहद
विज्ञापन
पूर्व में टंकी से सप्लाई मिलती रही है, लेकिन अब पानी नहीं पहुंच रहा। प्रेम आंनद कुंज कॉलोनी के अध्यक्ष मनोज नागपाल के मुताबिक 106 घर कॉलोनी में हैं, जिन्हें पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने जल संस्थान के जेई विनीत चौधरी से भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पानी फिर भी नहीं मिला।

धाकरान में रोजेदार पानी को भटके
एमजी रोड पर धाकरान चौराहे पर पानी की मुख्य पाइपलाइन तीन दिन पहले टूट गई थी, जिससे हजारों लीटर गंगाजल बर्बाद हो रहा है। तीन दिन से धाकरान के सैकड़ों घरों में पानी नहीं पहुंचा है। रमजान में रोजेदारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद ओम प्रकाश धाकड़ ने बताया कि गर्मी में भी लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। नाथ कॉम्पलेक्स पर टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई है।
अधिवक्ता उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गंगाजल बर्बाद हो रहा है और अधिकारी सुन नहीं रहे। इस पानी से न जाने कितने परिवारों की प्यास बुझती। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि रविवार को लीकेज सही करा दिया जाएगा। शाम तक आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
आवास विकास सेक्टर-7 में लाइन लीक
आवास विकास कॉलोनी के वार्ड 75 के सेक्टर सात में भवन संख्या 363, 365 के पास से पाइप लाइन लीक हो गई। कोने पर पेड़ की जड़ के पास से गुजर रही पाइप लाइन पेड़ के दबाव के चलते टूटकर लीक हो रही थी। सप्लाई के समय यहां पानी बर्बाद हो रहा था। शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन ने जलकल अवर अभियंता अनूप सूद को लीकेज की जानकारी दी। इस लीकेज के कारण सेक्टर-7 में पानी का प्रेशर बेहद कम पहुंच रहा था। जलकल विभाग की टीम ने इसे दोपहर बाद ठीक कर दिया।