फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten Thousand Monkeys Will Be Released In Dense Forests After Sterilization in Agra

Agra: ताजनगरी को जल्द मिलेगी बंदरों से निजात, नसबंदी कर जंगल में छोड़े जाएंगे, ताजमहल से होगी शुरुआत

Sun, 06 Nov 2022 03:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Nov 2022 03:32 PM IST
सार

नगर निगम ने बंदरों की नसबंदी करने की योजना बना ली है। इसके तहत करीब 10 हजार बंदरों की नसबंदी की जाएगी। इस पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Ten Thousand Monkeys Will Be Released In Dense Forests After Sterilization in Agra
ताजमहल में बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी को बंदरों के उत्पात से जल्द निजात मिल सकती है। नगर निगम ने बंदरों की नसबंदी करने की योजना बना ली है। इसके तहत करीब 10 हजार बंदरों की नसबंदी की जाएगी। इस पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में ताजमहल के आसपास से 500 बंदरों को पकड़ कर नसबंदी की जाएगी। इसके लिए वन विभाग से अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


ताजमहल में बंदरों के उत्पात से पर्यटकों को सामना करना पड़ता है। कई बार उत्पाती बंदर पर्यटकों पर हमला भी कर चुके हैं। बीते महीनों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। शहर के लोग भी बंदरों की समस्या से परेशान हैं। नगर निगम ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने के लिए अनुमति मांगी थी। वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद नगर निगम ने योजना बना ली है। 
विज्ञापन


ताजमहल के साथ शहरभर से 10 हजार बंदरों को पकड़ा जाएगा। उनकी नसबंदी करने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। इसकी शुरुआत ताजमहल से होगी। बंदरों को पकड़ने और उनकी नसंबदी करने में करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। बता दें कि बीते दिनों बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग जिला व्यापार एवं उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों ने उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed