फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten people died, including teacher, corona infected

शिक्षक सहित कोरोना संक्रमण से 10 की मौत

Sat, 01 May 2021 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ten people died, including teacher, corona infected
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में चुनाव ड्यूटी करने वाले एक शिक्षक सहित 10 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। पांच लोगों की मौत कोविड अस्पताल में हुई, तीन मरीजों ने आगरा के अस्पतालों में दम तोड़ा। एक मरीज ने सैफई मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली तो वहीं ज्योंती निवासी एक महिला मरीज की होम आइसोलेशन में मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 144 पहुुंच गई है।
विज्ञापन

कुसमरा क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी रामशरन यादव के 32 वर्षीय पुत्र रिंकू यादव की प्राथमिक विद्यालय नगला बल सिंह में शिक्षक के रूप में तैनाती थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 19 अप्रैल को उसने घिरोर विकास खंड में ड्यूटी की थी। ड्यूटी पर लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार की सुबह उनकी आगरा में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में संचालित कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती नगला जुला निवासी 55 वर्षीय शिव प्रताप सिंह, टिकसुरी एलाऊ निवासी 62 वर्षीय ब्रजेश तिवारी, महाराज नगर मैनपुरी निवासी 45 वर्षीय रमेश चंद्रा, शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 55 वर्षीय रामा त्रिपाठी, शहर के आगरा रोड निवासी 53 वर्षीय सुघर सिंह की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

किशनी के गांव फरैंजी निवासी 45 वर्षीय रमन कुमार कोरोना संक्रमित होने पर सैफई में उपचार ले रहे थे। शुक्रवार को उनकी उपचार के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। किशनी के ही कुम्हौल निवासी 55 वर्षीय लालबहादुर कोरोना संक्रमित थे। जिनका इलाज इटावा के एक अस्पताल में चल रहा था। उन्हें आगरा रैफर किया गया शुक्रवार को आगरा जाते समय रास्ते मे उनकी भी मौत हो गई। ज्योंती निवासी 82 वर्षीय सरस्वती देवी चार दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया था। शुक्रवार को उनकी घर पर ही मौत हो गई। दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी 26 वर्षीय बलराम मैजिक वाहन रखता है। चुनाव में उसका वाहन अधिकृत किया गया था। चुनाव से लौटने के बाद वह बीमार पड़ गया। परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित मिला। शुक्रवार को उसकी पारस हॉस्पिटल आगरा में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed