फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo driver loading on indefinite strike

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लोडिंग टेंपो चालक

Tue, 16 Jun 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver loading on indefinite strike
डीजल से चलने वाले लोडिंग टेंपो को नगर निगम की सीमा से बाहर करने के आदेश के विरोध में टेंपो चालकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। इससे सब्जी, दूध व रोजमर्रा के जरूरत के सामान की सप्लाई प्रभावित रही। शाम सात बजे मामला बढ़ता देख डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर आरटीओ ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। तकरीबन एक घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन

बताते चलें कि ताजमहल के कारण कमिश्नर ने लोडिंग टेंपो को 31 जुलाई तक नगर निगम की सीमा से बाहर करने के आदेश दिए हैं। चालक इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। सोमवार से आगरा लोडिंग टेंपो एसोसिएशन के नेतृत्व में चालकों न हड़ताल कर दी। इसके चलते थोक बाजार छत्ता, दरेसी, जीवनी मंडी आदि जगहों से जरूरत के सामान की सप्लाई ठप रही। व्यापारी परेशान रहे। हड़ताली चालकों ने टाटा मैजिक और अन्य ढुलाई गाड़ियों को भी नहीं चलने दिया। हालांकि, कुछ जगहों पर व्यापारियों ने रिक्शा, तांगा से सामान सप्लाई किया। सब्जी मंडी से सब्जी और फल आदि का लदान नहीं किया गया।
विज्ञापन


लोडिंग टेंपो की संख्या

यूरो-टू:  896
यूरो-थ्री: 8458

चालकों की ये है परेशानी  
दरअसल, प्रशासन ने लोडिंग टेंपो में सीएनजी किट लगाने को कहा है। मगर, चालकोें का कहना है कि इसके लिए पहले डीजल इंजन को पेट्रोल इंजन के रूप में बदलवाना होगा। इसके बाद ही इसमें सीएनजी किट लगाई जा सकेगी। इस प्रक्रिया में एक से सवा लाख रुपये तक का खर्चा आ रहा है। ऑटो एक्सपर्ट का मानना है कि टेंपो के अंदर आक्सी कैप लगकर आ रहा है। यह कार्बन को बाहर नहीं जाने देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन डीजल टेंपो को सीएनजी में खुद ही परिवर्तित कराए। अगर ऐसा नहीं कर पाता है तो टेंपो को चलने दिया जाए। इन टेंपो को बंद करने से पहले शहर से 50 हजार जनरेटर और बाकी के डीजल चलित वाहनों को बंद कराया जाए।
चौधरी राजवीर सिंह, अध्यक्ष, आगरा लोडिंग टेंपो एसोसिएशन

- हड़ताल के कारण माल लोड नहीं हो सका। मोतीगंज, छत्ता बाजार और दरेसी के व्यापारी लोडिंग टेंपो पर ही निर्भर हैं। प्रशासन को कोई विकल्प ढूंढना चाहिए अन्यथा व्यापार चौपट हो जाएगा।

हाजी इलियास अख्तर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल

 - 31 जुलाई तक डीजल चलित सभी लोडिंग टेंपो को नगर निगम की सीमा से बाहर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कोई टेंपो चलता मिलता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जगदीश सिंह कुशवाह, संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed