फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo driver killed in collision with unknown vehicle

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver killed in collision with unknown vehicle
पटियाली। अलीगंज हाइवे पर ढक नगला गांव के पास अज्ञात वाहन ने सवारी टेंपों में टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल टेंपो चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज गांव धीरेंद्र (38) पुत्र हर विलास टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के करीब वह अलीगंज सवारी उतार कर वापस घर लौट रहा था। बताया जाता है जैसे ही उसका टेंपो ढक नगला गांव के पास पहुंचा, तभी पटियाली की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। साथ ही चालक धीरेंद्र लहूलुहान होकर दूर जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरेश पाल सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल चालक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। धीरेंद्र की मौत की सूचना जैसे ही उसके परिवार को मिली, घर में चीत्कार मच गया। धीरेंद्र की पत्नी उमा व उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed