फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temples will be renovated to promote religious tourism and preserve cultural heritage in Agra

UP News: आस्था का केंद्र बनेगा छह मंदिरों का शिवालय सर्किट, 150 करोड़ से धर्मस्थलों पर होगा विकास-जीर्णोद्धार

Mon, 07 Oct 2024 08:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 08:31 AM IST
सार

आगरा में छह मंदिरों का शिवालय सर्किट आस्था का केंद्र बनेगा। 150 करोड़ से धर्मस्थलों पर बुनियादी विकास और जीर्णोद्धार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Temples will be renovated to promote religious tourism and preserve cultural heritage in Agra
बटेश्वर घाट का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन व सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने के लिए मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। छह मंदिरों का शिवालय सर्किट बनेगा, जो आस्था और प्रेरणा का केंद्र होगा। पर्यटन विभाग करीब 150 करोड़ रुपये से धर्मस्थलों पर बुनियादी विकास व जीर्णोद्धार कराएगा।

विज्ञापन


वाराणसी व अयोध्या की तर्ज पर प्राचीन शिवालयों को संवारा जाएगा। यमुना किनारे बने बटेश्वर की मंदिर शृंखला से लेकर मन:कामेश्वर, कैलाश महादेव, फूलेश्वर, वनखंडी मंदिर पर जनसुविधाएं विकसित होंगी। बटेश्वर में यमुना रिवर फ्रंट बनेगा।
विज्ञापन


यमुना किनारे बने 42 मंदिर इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं। लेजर शो से शिव महिमा बयां की जाएगी। 17.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंदिरों को उनकी प्राचीन शैली में विकसित किया जाएगा। प्रोजेक्ट में बटेश्वर, पंचमुखेश्वर, नीलकंठ, रामेश्वर, नरबंधेश्वर, केदारनाथ, सोमनाथ, फुटा मंदिर, बैजनाथ, अमरनाथ, बड़े बांकेबिहारी, मल्लिकार्जुन आदि मंडलभर के मंदिर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि शहर में चारों कोनों पर शिव मंदिर हैं। चरणबद्ध तरीके से इनका विकास होगा। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि ताजमहल के अलावा शहर में शिवालय भी पर्यटन का नया केंद्र बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed