{"_id":"63b3b36dcbf67b33fe504f40","slug":"temperature-drop-in-agra-due-to-fog-and-cold-wave","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather News: कोहरे और बादलों की ओट में छिपा सूरज, कड़ाके की ठंड से कांपी ताजनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather News: कोहरे और बादलों की ओट में छिपा सूरज, कड़ाके की ठंड से कांपी ताजनगरी
Tue, 03 Jan 2023 10:17 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:17 AM IST
सार
आगरा समेत पूरे ब्रज में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार की सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वहीं सोमवार को आगरा प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा।
विज्ञापन
कोहरे में छिपा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार को सूरज बादल की ओट में छिपा रहा। मंगलवार की सुबह भी यही हाल रहा। कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। सोमवार को दिन का पारा पांच डिग्री सेल्सियस गिरा तो शहर सर्दी से कांप उठा। आगरा प्रदेश में सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के मुकाबले पांच डिग्री नीचे है। दिन और रात के तापमान में महज चार डिग्री का फासला रहा। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
दिन में सूरज के न निकलने के कारण पूरे दिन कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। न केवल सर्दी, बल्कि सोमवार की सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जिस वजह से ट्रेनें घंटों लेट चलीं, वहीं दोपहर में फ्लाइट भी देरी से आगरा पहुंचीं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सर्दी का प्रकोप बना रहेगा। दिन बेहद सर्द रह सकता है।
विज्ञापन
रविवार की रात से छाया घना कोहरा मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह कोहरे में दृश्यता शून्य होने के कारण हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगकर चले तो शहर में भी वाहनों की रफ्तार बेहद कम रही। सर्दी का सितम ऐसा रहा कि हाथ-पांव सुन्न से हो गए और टंकियों का पानी बर्फीला हो गया। लोग धूप के लिए तरस गए। स्मारकों पर दोपहर में भी पर्यटक सेल्फी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
दिनभर चले हीटर, अलाव
नए साल के पहले दिन ऑफिस जाने वाले लोगों को कोल्ड डे कंडीशन से जूझना पड़ा। सुबह दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानियां आईं। सर्दी के कारण हाथ सुन्न हो गए, वहीं ऑफिसों में दिनभर हीटर और अलाव जलाकर काम किया गया। दिन में धूप न निकलने के कारण कर्मचारी ऑफिसों में हीटर के सामने ही जमे रहे। यही हाल घरों का रहा, जहां पार्कों और छतों की जगह लोगों ने घर के अंदर ही दिन बिताया। घरों में हीटर और अंगीठी जलाकर लोगों ने सर्दी से राहत पाने की कोशिश की।सोमवार को ऐसा रहा मौसम का हाल
शहर - तापमानआगरा - 13.0 डिग्री सेल्सियस
बलिया - 14.0 डिग्री सेल्सियस
बरेली - 14.5 डिग्री सेल्सियस
मेरठ - 14.8 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 15.0 डिग्री सेल्सियस