फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temperature 42 degree Celsius cross in agra

आसमान से बरस रही आग, दहक रहा ताज, भीषण गर्मी से पर्यटक हो रहे बेहाल

Mon, 29 Apr 2019 03:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
temperature 42 degree Celsius cross in agra
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। दोपहर में ताजमहल के संगमरमर पत्थर तो दहकने लगते हैं। इसके चलते ताजमहल में सुबह-शाम ही भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


आगरा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। एक सप्ताह से तापमान 40 के आसपास बने रहने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। 
विज्ञापन


सुबह सात बजे से ही तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सोमवार सुबह 11 बजे ही अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पास पहुंच गया। दोपहर में क्या हालात होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। गर्मी का असर दोपहर को मार्केट और स्मारकों पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शाम को उमड़ती है पर्यटकों की भीड़

ताजमहल पर भीषण गर्मी में भी वीकंड में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला सूर्योदय से पहले से शुरू हो जाता है। दिल्ली और हरियाणा से आने वाले पर्यटक भी सुबह ही पहुंच रहे हैं। इस कारण सूर्योदय से सुबह नौ बजे तक पर्यटकों का दबाव रहता है। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में कमी आना शुरू हो जाती है। 

रविवार को करीब 25 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। तेज धूप के कारण ज्यादातर पर्यटक सुबह और शाम को पहुंच रहे हैं। इससे सुबह और शाम को ताज के दोनों गेटों पर भीड़ का दबाव बढ़ गया है।

दोपहर 12 से तीन बजे के बीच में बेहद कम ही पर्यटक ताज तक पहुंचते हैं। वो भी दोपहर ताज के भीतर पार्क और छायादार स्थानों ही गुजारते हैं, ताकि तेज धूप से झुलसने से बच सकें। इसके बाद शाम चार से सात बजे तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed