फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tehsil administration looking for details of builder's property 

Agra: बिल्डर की प्रॉपर्टी का ब्यौरा तलाश रहा तहसील प्रशासन, कुर्क हो सकती है संपत्ति

Mon, 06 Jun 2022 12:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 12:26 AM IST
सार

आरसी का पैसा जमा नहीं करने पर बिल्डर जितेंद्र मंगला पर तहसील प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। बताया गया है कि तहसील प्रशासन बिल्डर की प्रॉपर्टी का ब्यौरा तलाश रहा है। बिल्डर की संपत्ति कुर्क हो सकती है।   
 

विज्ञापन
Tehsil administration looking for details of builder's property 
जितेंद्र मंगला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जेल जाने के बाद भी बिल्डर जितेंद्र मंगला की मुसीबत कम नहीं होने वाली। अब तहसील प्रशासन उसकी प्रॉपर्टी का ब्यौरा एकत्र करने में जुट गया है। करोड़ों की प्रॉपर्टी अलग-अलग नामों से होने का पता चला है। आरसी का पैसा जमा नहीं करने पर उसकी प्रॉपर्टी कुर्क हो सकती है। 
विज्ञापन

भू संपदा विनायक प्राधिकरण रेरा के 17 करोड़ 55 लाख नौ हजार रुपये से अधिक के बकाये में प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के मालिक जितेंद्र मंगला को तहसील प्रशासन ने गिरफ्तार कर तहसील के हवालात में डाला था। इस पर उसने एक आरसी का बकाया 25 लाख रुपये जमा कर दिया। उसके खिलाफ 19 आरसी जारी हुए हैं। अब भी उसकी कंपनी पर आरसी का 17 करोड़ 30 लाख नौ हजार रुपये बकाया है। इसे जमा नहीं करने पर उसे जेल में ही कई महीने गुजारने होंगे। 
विज्ञापन


कुर्क की जा चुकी है 38 करोड़ की एक प्रॉपर्टी 

नायब तहसीलदार रविश कुमार ने बताया कि दिसंबर में जितेंद्र मंगला की मोहम्मदपुर में 38 करोड़ की एक प्रॉपर्टी कुर्क की जा चुकी है। उसकी अन्य प्रॉपर्टी का पता लगाया जा रहा है। उसके परिवार एवं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरसी का पैसा जमा नहीं करने की स्थिति में उसकी सभी प्रॉपर्टी कुर्क की जा सकती है। कुर्क प्रॉपर्टी की नीलामी कराकर आरसी की रकम जमा कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

18 आरसी का पैसा जमा करने के बाद ही होगी जेल से रिहाई 

एसडीएम सदर निधि डोडवाल ने बताया कि बिल्डर जितेंद्र मंगला को जेल भेजा जा चुका है। उसकी सभी 18 आरसी का पैसा जमा करने के बाद ही जेल से रिहाई होगी। उसकी प्रॉपर्टी सर्च कराई जा रही है। 

 

इसलिए लिया गया हिरासत में 

एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि रेरा से बिल्डर जितेंद्र मंगला के खिलाफ 17 करोड़ 55 लाख नौ हजार 384 रुपये की आरसी जारी हुई थी। इसी मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed