फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager who murdered e-rickshaw driver arrested sent to reform home

Mathura: ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वाला किशोर गिरफ्तार, भेजा गया सुधार गृह

Wed, 20 Dec 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 12:01 AM IST
सार

ई-रिक्शा चालक की हत्या के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिग पाते हुए बाल अपचारी के तौर पर दर्ज कर न्यायालय में पेश कर सुधार गृह भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Teenager who murdered e-rickshaw driver arrested sent to reform home
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग रजबहा की पटरी पर चालक अमित की हत्या व ई-रिक्शा लूट में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रथम दृष्टया उसे नाबालिग पाते हुए बाल अपचारी के तौर पर दर्ज कर न्यायालय में पेश कर सुधार गृह भेज दिया है। उम्र का सत्यापन विवेचना के क्रम में रखा गया है।
विज्ञापन


अमित पाल (28) निवासी बोहरे गली औरंगाबाद, सदर बाजार 27 नवंबर को घर से पंद्रह दिन पूर्व ही खरीदे ई-रिक्शा को लेकर निकला था। 29 नवंबर की शाम उसका शव अडींग रजबहा की पटरी पर मिला था। पुलिस ने इस मामले में दो दिसंबर को सुशील तोमर निवासी इन्नीखेड़ा, मुरैना और एक बाल अपचारी को जेल भेजा था। सोमवार को तीसरे आरोपी, जो कि आगरा के खेड़ा राठौर के गौशली गांव का रहने वाला है। उसे जिला जेल, मथुरा के गेट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार बाल अपचारी को लूट-हत्या के अपराध में उसके मौसा सुशील तोमर ने शामिल किया था। बाल अपचारी दसवीं फेल है। पिता ट्रक ड्राइवर है। परिवार का इकलौता बेटा है। उसकी आयु के संबंध में सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed