फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager wearing earphones dies after being hit by train

यूपी: कासगंज में ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, ईयर फोन लगा रखा था...नहीं सुन सका शोर

Tue, 18 Jun 2024 08:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 18 Jun 2024 08:31 AM IST
सार

ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वो शोर नहीं सुन सका, जिसकी वजह से उसे ट्रेन के आने की खबर नहीं लगी। 
 

विज्ञापन
Teenager wearing earphones dies after being hit by train
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर क्षेत्र में सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर ने रेलवे ट्रैक पार करते समय कानों में ईयर फोन लगा रखा था। परिजन ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


गांव चांड़ी निवासी किशोर आलोक (17) पुत्र यशपाल सिंह सुबह करीब 7:15 बजे खेत से चारा लेने के लिए पैदल जा रहा था। वह कान में ईयर फोन लगाकर मोबाइल पर गाने सुनते हुए रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। उसी दौरान सहावर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोर की मौत की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed