{"_id":"642877b13a85fde5330505f1","slug":"teenager-was-abducted-from-the-house-on-the-strength-of-pistol-kasganj-news-c-25-1-110398-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तमंचे के बल पर किशोरी को घर से किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तमंचे के बल पर किशोरी को घर से किया अगवा
Sat, 01 Apr 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव से तमंचा के बल पर किशोरी को अगवा किया। इससे पूर्व परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया गया था। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के गांव में 2 मार्च को किशोरी अपने घर अपने परिजनों के साथ सो रही थी। तभी पुष्पेंद्र, राजेंद्र, मुन्नालाल निवासी अहमद सराय एटा एवं दो अन्य अज्ञात उनके घर में दरवाजे कुंडा तोड़कर घुस आए। आरोपियों ने परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। वहीं किशोरी को तमंचा दिखाकर उसे अगवा कर कार में ले गए। होश में आने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर किशोरी के अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सर्विलांस की मदद लेकर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।