फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager secretly came to wedding ate feast and then hid the groom father bag full of money in coat

सगाई में चुपके से आया किशोर: कोट में छिपाया दूल्हे के पिता का रुपयों से भरा बैग, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Tue, 20 Jun 2023 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 12:44 PM IST
सार

सिकंदरा-बोदला रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में सगाई समारोह के दौरान एक किशोर ने दूल्हे के पिता का नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। 

विज्ञापन
teenager secretly came to wedding ate feast and then hid the groom father bag full of money in coat
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सगाई समारोह के दौरान किशोर ने दूल्हे के पिता का बैग चोरी कर लिया। इस बैग में डेढ़ लाख रुपये रखे हुए थे। बैग चोरी होने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी देखे गए, तो उसमें किशोर बैग को अपने कोट में रखकर ले जाते हुए दिखाई दिया। 

विज्ञापन


थाना सिकंदरा क्षेत्र में बोदला रोड पर स्थित लक्ष्मी पैलेस में सगाई समारोह चल रहा था। बताया गया है कि सदर के इंद्रापुरम निवासी उत्तम सिंह की बेटी की सगाई थी। सभी लोग सगाई के कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी वहां कोट पहनकर एक किशोर आया। इस किशोर ने पहले तो दावत खाई और फिर दूल्हे के पिता के बैग को निशाना बनाया।
विज्ञापन


मौका पाते ही किशोर ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया और इसे अपने कोट के अंदर छिपा लिया। जब तक किसी के इस बात की भनक लगती, किशोर वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद जब दूल्हे के पिता को बैग दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बैग की तलाश की गई, लेकिन बैग कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मैरिज होम में लगे सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें किशोर की करतूत सामने आई। वो कहां से आया था किसी को पता नहीं है। घटना का जानकारी मिलने के बाद थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed