{"_id":"65af8e4f55587c11330df28a","slug":"teenager-riding-bike-died-after-being-hit-by-truck-in-agra-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां मातम में बदलीं: आगरा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, अपनी गोदभराई के बाद लौट रही थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां मातम में बदलीं: आगरा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, अपनी गोदभराई के बाद लौट रही थी घर
Tue, 23 Jan 2024 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:00 PM IST
सार
आगरा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वह अपनी गोदभराई के बाद भतीजे के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। रिश्ता तय होने के बाद अपनी गोदभराई के बाद भतीजे के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर में ममता (20) की गोदभराई का कार्यक्रम था। वह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के घड़ीथानी गांव की रहने वाली थी। गोदभराई के कार्यक्रम के बाद अपनी दीदी के लड़के दीपू के साथ बाइक पर वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन
फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर मल्लापुरा गांव के मोड़ के सामने पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गिर गए। ममता की हालत नाजुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन