{"_id":"65f37e63cb03f0c9bd0ce414","slug":"teenager-jumped-into-canal-due-to-family-dispute-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-112524-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी को मौत के मुंह से निकाल लाए चरवाहे...हजारा नहर की तेज लहरों में डूब रही थी, ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी को मौत के मुंह से निकाल लाए चरवाहे...हजारा नहर की तेज लहरों में डूब रही थी, ऐसे बचाई जान
Fri, 15 Mar 2024 09:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 15 Mar 2024 09:00 AM IST
सार
एक किशोरी जिसने जान देने के लिए हजारा नहर में छलांग लगाई, उसे चरवाहे मौत के मुंह से निकाल लाए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी ने गृह क्लेश के चलते हजारा नहर में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन
हजारा नहर
- फोटो : ETAH
विस्तार
कासगंज क्षेत्र के ततारपुर कालोनी के समीप एक किशोरी ने गृह क्लेश के चलते हजारा नहर में छलांग लगा दी। समीप ही मवेशियों चरा रहे लोगों ने नहर में छलांग लगाकर उसकी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर क्षेत्र के गांव ताड़पुर निवासी किशोरी पुत्री राजवीर गृ क्लेश के चलते गांव से ततारपुर कालोनी के समीप हजारा नहर पर पहुंच गई। उसने कुछ देर पुल पर खड़े रहने के बाद नहर में छलांग लगा दी। वहां मवेशियों को चारा रहे लोगों ने उसे देखा तो उसे बचाव के लिए नहर में कूद गए। लोगों के द्वारा उसे नहर से बाहर निकाला गया।
सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस किशोरी को थाना लेकर पहुंची। परिजन भी घटना की जानकारी होने पर थाना पहुंच गए। किशोरी व परिजन को समझाकर उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी राम वकील ने बताया कि गृह क्लेश के चलते किशोरी ने हजारा नहर में छलांग लगा दी थी। लोगों ने उसे बचा लिया। समझाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।