{"_id":"65848b934257fe23af00af57","slug":"teenager-injured-in-beating-dies-in-medical-college-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9455-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिटाई में घायल किशोर ने मेडिकल कॉलेज मे तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिटाई में घायल किशोर ने मेडिकल कॉलेज मे तोड़ा दम
Fri, 22 Dec 2023 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के राधा नगर में एक किशोर की 9 दिसंबर को नामजद लोगों ने पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल किशोर ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर कुछ दिन पूर्व चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। किशोरी की मौत के बाद पुलिस अब नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर निवासी योगेश कुमार (17) का 9 दिसंबर को काॅलोनी के रहने वाले लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद नामजद लोगों ने उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीरावस्था में उसे मेडिकल काॅलेज सैफई में भर्ती कराया गया। वहां युवक का इलाज चल रहा था। 15 दिसंबर को किशोर पर जानलेवा हमला के मामले में आकाश, नीतेश, श्याम सिंह और विनोद के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को योगेश ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर आए और अंतिम संस्कार किया। किशोर की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक युवती से बात करने पर की थी पिटाई
चर्चा है कि योगेश एक नामजद की रिश्तेदार युवती से फोन पर बात करता था। इसी को लेकर 9 दिसंबर को विवाद के बाद उसकी पिटाई की गई थी। इस झगड़े दके दौरान युवती भी पैर में चोट लगने से घायल हुई। उसका भी इलाज मेडिकल काॅलेज में कराया गया।
विज्ञापन
राधा नगर निवासी किशोरी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया गया था। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।-संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी