{"_id":"69122ca556b50f06eb0a53f0","slug":"teenager-goes-missing-from-dharampura-village-kasganj-news-c-175-1-agr1054-139349-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव धर्मपुरा से किशोर हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव धर्मपुरा से किशोर हुआ लापता
Mon, 10 Nov 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा के गांव धर्मपुरा में माता-पिता की डांट से गुस्सा होकर 7 नवंबर की दोपहर किशोर कहीं चला गया। काफी तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। पिता ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव धर्मपुरा निवासी हिमांशु (17) पुत्र मनोज कुमार को उसके माता-पिता ने 7 नवंबर की दोपहर किसी बात को लेकर उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर वह गुस्सा हो गया। वह दोपहर के समय अपने परिजन को बिना बताए घर से चला गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने उसके दोस्तों व गांव के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई। रिश्तेदारी में भी फोन कर उसके बारे में जानकारी की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
तीन दिन बीत जाने के बाद भी बेटे के सुराग न लगने से परिजन परेशान हो गए। पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह नीले रंग की जींस और बैगनी रंग की टी-शर्ट पहने हैं। उसकी लंबाई करीब 5 फुट व 4 इंच है। उसका रंग गोरा है। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि किशोर के लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। उसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।