फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager girl out of blood-soaked forest thorns stuck in people were shocked to see the scene

आगरा में हैवानियत: खून से सनी जंगल से रेंगती हुई निकली किशोरी, शरीर में धंसे थे कांटे, मंजर देख कांप गए लोग

Fri, 10 Mar 2023 05:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 05:34 PM IST
सार

किशोरी होली खेलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन जंगल में कैसे पहुंची, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। उसका उपचार चल रहा है, हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
teenager girl out of blood-soaked forest thorns stuck in people were shocked to see the scene
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैवानियत की खौफनाक वारदात सामने आई है। मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता के पास मांगरोल गुर्जर के जंगलों का है। सुबह-सुबह जब राहगीर यहां से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर जंगल से रेंगकर बाहर निकलती हुई किशोरी पर पड़ी। खून से लथपथ किशोरी के हाथ-पैर काम नहीं कर रहे थे, उसके शरीर में जगह-जगह कांटे धंसे हुए थे। किशोरी की ये हालत देख लोग कांप गए। तत्काल ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर किशोरी के परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि किशोरी होली खेलने के लिए मौसी के घर गई थी, उसके बाद से लापता थी।
विज्ञापन


कैसे पहुंची जंगल में?

किशोरी जंगल में कैसे पहुंची इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। प्राप्त सूचना के अनुसार किशोरी से जंगल में दुष्कर्म किया गया। किशोरी के गले पर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह खून से लिपटी हुई मिली। उसके शरीर पर कांटे धंसे हुए थे। माना जा रहा है कि आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद उसे जंगल में घसीटा, जिससे उसकी ऐसी हालत हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शर्मनाक: सिरदर्द की जगह नींद की गोली देकर पति को सुलाया, फिर रिटायर्ड फौजी ने पत्नी संग की हैवानियत
विज्ञापन
विज्ञापन


मरा जानकर छोड़ भागे आरोपी

इसके बाद उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश  हो गई। आरोपी उसे मरा समझकर वहीं छोड़कर भाग गए। किसी तरह होश आने पर वह धीरे सड़क किनारे आ गई। वहां आकर राहगीरों से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार को दोपहर अपने पड़ोस की मौसी के यहां होली खेलने गई थी, तभी वह घर से गायब हो गई थी। रिश्तेदारी और मौसी के यहां तलाश करने पर किशोरी देर शाम तक घर वापस नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।

 
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

चौकी प्रभारी कुंवर पाल सिंह ने बताया है कि लड़की की हालत ठीक नहीं है। अभी वह कुछ भी बताने में असमर्थ है। मगर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed