{"_id":"640ab750aec742cb500626e3","slug":"teenager-girl-had-gone-to-play-holi-found-soaked-in-blood-in-forest-family-was-horrified-to-see-condition-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दरिंदगी की खौफनाक वारदात: किशोरी से गैंगरेप, जंगल में घसीटा, शरीर में धंस गए कांटे, फिर तोड़े हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दरिंदगी की खौफनाक वारदात: किशोरी से गैंगरेप, जंगल में घसीटा, शरीर में धंस गए कांटे, फिर तोड़े हाथ-पैर
Fri, 10 Mar 2023 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:21 AM IST
सार
किशोरी की मौसी का घर गांव में ही है। वह होली खेलने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। किशोरी के भाई का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म कर उसे दरिंदों ने बुरी तरह से नोंचा। उसे जंगल में घसीटा गया, जिससे उसकी पीठ और सिर बुरी तरह छिल गया है। किशोरी के शरीर में कांटे धंसे हैं। इतने से भी मन नहीं भरा तो गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद किशोरी को को मरा समझकर दरिंदे छोड़कर भाग गए। लेकिन, वह रातभर जंगल में तड़पती रही। थोड़ा होश आने पर लड़की किसी तरह जंगल से सड़क की ओर पहुंची। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसी के घर गई थी किशोरी
परिजन के मुताबिक, बेटी बृहस्पतिवार दोपहर को अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। मौसी का घर गांव में ही 500 मीटर की दूरी पर है। मगर, वह वहां नहीं पहुंची। परिजन यह समझते रहे कि वह होली खेल रही होगी। शाम को 6:00 बजे तक घर नहीं आने पर चिंता हुई। बाद में पता किया तो रिश्तेदार के घर नहीं पहुंचने की जानकारी हुई। काफी तलाशने पर भी वो नहीं मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
विज्ञापन