फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager fell from the roof after being electrocuted

Agra News: करंट लगने के बाद छत से गिरी किशोरी

Mon, 05 Jun 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Teenager fell from the roof after being electrocuted
कुरावली। गांव जखौआ में रविवार को छत पर झाडू लगा रही एक किशोरी करंट की चपेट में आ गई। वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। गांव निवासी अजब सिंह की 16 वर्षीय पुत्री सुबह छत पर झाड़ू लगाने गई थी। तभी अचानक छत के किनारे केबल से उसे करंट लग गया। करंट लगते ही झटके से किशोरी नीचे खरंजा पर गिरकर घायल हो गई। आनन फानन परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

--------
पुत्री को ले जा रहे थे आरोपी
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शनिवार की दोपहर 15 वर्षीय पुत्री बाजार गई थी। वहां से नामजद पुत्री को बाइक पर बैठा कर ले जा रहे थे। उसने पुत्री को साथ जाते देखा तो पीछा किया। तब आरोपी नुनारी रोड पर पुत्री को छोड़ कर भाग गए। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

--------
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के नगला गढ़ी निवासी बबिता देवी ने तहरीर दी है। बताया कि पति ओमवीर व जेठ आए दिन गाली गलौज करते हुए हाथापाई करते हैं। उसकी शादी को 10 वर्ष हो चुके हैं। उसे कोई संतान नहीं है। जेठ पति को बहकाते हैं कि दूसरी शादी करवा देंगे। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed