फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager dies due to bike collision

Agra News: बाइक की टक्कर से किशोर की मौत

Sat, 12 Aug 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to bike collision
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के भोगपुर प्रतीक्षालय के निकट सड़क किनारे खड़े किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क हादसे में मौत गांव भोगपुर निवासी प्रशांत (17) पुत्र सुनील की हुई। वह शुक्रवार की शाम टहलने के लिए निकला था। वह गांव के ही निकट यात्री प्रतीक्षालय पर खड़ा हुआ था। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना परिजन को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन हादसे में घायल प्रशांत को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना करने वाले बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed