{"_id":"66146b46dcbee4340b03c974","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-herself-in-trans-yamuna-agra-news-c-25-1-agr1009-441909-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रांस यमुना में किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रांस यमुना में किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान
Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित जीवन नगर में अनाथ किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार की सुबह जगार होने पर घरवालों को जानकारी हुई।
पुलिस ने बताया कि कामिनी (17) और उसका छोटा भाई अनुज अपने ताऊ के साथ रहते हैं। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। किशोरी घर पर ही झाड़ू बनाती थी, छोटा भाई फर्नीचर की दुकान पर काम करता है।
मूल रूप से अवागढ़ (एटा) के रहने वाले हैं। सोमवार की सुबह जगार होने पर परिजन ने कामिनी को फंदे से लटका देखा। घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों बच्चों के नाम पर अवागढ़ में घर और कई बीघा जमीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान उसके पास से एक पर्ची निकली है, जिसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से जान दे रही है। ननिहाल पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।