फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teen dies due to electrocution in Nagla Manjh

Agra News: नगला मांझ में करंट लगने से किशोर की मौत

Mon, 07 Aug 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Teen dies due to electrocution in Nagla Manjh
नगला मांझ में करंट लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन

-घर में मचा कोहराम, परिजन ने किया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। गांव नगला मांझ में रविवार की शाम एक किशोर को घर में लगे तार से करंट लग गया। जब तक परिजन उपचार के लिए ले जा पाते। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को परिजन ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


थाना क्षेत्र के गांव नगला मांझ निवासी रजत मिश्रा का पुत्र तन्मय मिश्रा (15) अपनी ननिहाल भैंसरोली में रह कर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को घर में लगे बिजली के एक तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते। उसकी मौत हो चुकी थी। तन्मय की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि तन्मय एक प्रतिभाशाली छात्र था। इसके अलावा खेलकूद में भी उसका बेहतरीन प्रदर्शन रहता था। उसकी मौत से परिवार के सभी लोग दुखी हैं। सोमवार की सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed