फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Technical fault in the electric bus before running on yamuna expressway

एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने से पहले ही खराब हुई इलेक्ट्रिक बस, सफर के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Mon, 20 Aug 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 20 Aug 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Technical fault in the electric bus before running on yamuna expressway
आईएसबीटी आगरा पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा आईएसबीटी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक बस में शुरुआत से पहले ही खराबी आ गई। अब शासन ने हैदराबाद से दूसरी बस मंगवाई है। दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक बस के संचालन के लिए आईएसबीटी पर विद्युत कनेक्शन हो गया है। चार्जिंग प्वाइंट भी लग गए हैं। दूसरी बस के आते ही बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले माह प्रदेश में दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की घोषणा की थी। पहली बस आगरा से नई दिल्ली और दूसरी बस लखनऊ से कानपुर के बीच शुरू होनी थी। एस्सेल कंपनी द्वारा संचालित बस सेवा के लिए पिछले दिनों इलेक्ट्रिक बस आगरा भेजी गई थी। 
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस के लिए बैटरी को चार्ज करने की जरूरत होती है। इसके लिए आईएसबीटी पर चार्जिंग प्वाइंट लगवाने थे। टोरंट से कनेक्शन लेना था। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस के लिए कनेक्शन मिल गया है। सूत्रों ने बताया कि नई बस में तकनीकी खामी आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण अधिकारियों ने दूसरी बस की डिमांड की। तभी सेवा शुरू करने पर जोर दिया। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने हैदराबाद से दूसरी इलेक्ट्रिक बस मंगवाई है। यह बस भी 12 घंटे की चार्जिंग के बाद आगरा से नई दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह तक बस का संचालन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed