Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teams arrive at rooftop restaurant after Goa fire

Agra News: गोवा अग्निकांड के बाद रूफटाॅप रेस्तरां में पहुंची टीम

Tue, 09 Dec 2025 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Teams arrive at rooftop restaurant after Goa fire
रेस्टोरेंट में अग्निशमन इंतजाम को चेक करते कर्मचारी
आगरा। गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की माैत के बाद अग्निशमन विभाग ने जिले में रेस्तरां और रूफटाॅप रेस्तरां में पड़ताल की। 10 से अधिक जगह चेकिंग हुई। शहर में किसी भी रूफटाॅप रेस्तरां की फायर एनओसी नहीं है। लोगों का आरोप है कि यह व्यावसायिक बिल्डिंग की छत पर नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में 250 से अधिक रेस्तरां हैं। इसके साथ ही 100 से अधिक रूफटॉप रेस्तरां भी संचालित हैं। इनमें फतेहाबाद रोड पर सबसे अधिक हैं। इसके बाद सदर, रकाबगंज, कमला नगर, न्यू आगरा, सिकंदरा, जगदीशपुरा, शाहगंज में भी चल रहे हैं। इनमें मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई में अग्निशमन इंतजाम नहीं हैं। कभी हादसा होने पर गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। गोवा की घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने जांच की। फतेहाबाद रोड और सिकंदरा क्षेत्र के रूफटाॅप रेस्तरां को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि रूफटाॅप के लिए फायर एनओसी की जरूरत होती है। इसकी वजह इनका छत पर बना होना होता है। फायर एनओसी के लिए किसी परिसर का चारों तरफ से बंद होना जरूरी है। मगर, कई संचालक बिल्डिंग के नीचे के तल पर रेस्तरां चलाते हैं। छत पर रूफटाॅप संचालित करते हैं। रेस्तरां की एनओसी पर इनका संचालन होता है। मगर अब सभी को चेक किया जा रहा है। अग्निशमन इंतजाम न होने पर नोटिस जारी किया जाएगा। चेकिंग के दाैरान कुछ रेस्तरां और रूफटाॅप पर इंतजाम न होने पर हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed