{"_id":"6313275bf922b32fdb149cac","slug":"team-that-went-to-check-the-electricity-was-beaten-up-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बिजली की चेकिंग करने गई टीम को लगानी पड़ गई दौड़, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बिजली की चेकिंग करने गई टीम को लगानी पड़ गई दौड़, जानें पूरा मामला
Sat, 03 Sep 2022 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 03:37 PM IST
सार
आरोपियों ने बोलेरो कार से गांव बिछिया के पास जेई की कार में टक्कर मार दी और गाड़ी रुकते ही उन्हें व अन्य कर्मियों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। जेई ने आरोप लगाया कि आरोपी गाड़ी में रखी नकदी भी आरोपी निकाल ले गए।
विज्ञापन
कोतवाली शिकायत करने पहुंचे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के मंछना विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई कुर्रा क्षेत्र में शुक्रवार चेकिंग के लिए गए थे। लौटते समय बिछिया के पास गाड़ी को टक्कर मारकर रुकवाने के बाद जेई व अन्य कर्मचारियों की पिटाई की। इस दौरान अभिलेख फाड़ने के साथ ही नकदी भी लूट ली गई। घटना के संबंध में कोतवाली में शिकायत की गई है।
एलाऊ क्षेत्र के मंछना उपकेंद्र पर तैनात जेई रविंद्र कुमार मिश्रा शुक्रवार को अपनी टीम के साथ कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव धर्मंगदपुर व अन्य गांव में बिजली चेकिंग व बकाया वसूली अभियान के लिए गए थे। गांव निवासी एक व्यक्ति अपना नलकूप दूसरे स्थान पर उपयोग करते पाया गया। आरोप है कि नलकूप परिवर्तन संबंधी दस्तावेज मांगे तो आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विच्छेदन करने के बाद जब वह टीम के सदस्य लौट रहे थे, तभी नामजद बोलेरो से पीछा करना शुरू कर दिया।
आरोपियों ने बोलेरो कार से गांव बिछिया के पास जेई की कार में टक्कर मार दी और गाड़ी रुकते ही उन्हें व अन्य कर्मियों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। जेई ने आरोप लगाया कि आरोपी गाड़ी में रखी नकदी भी आरोपी निकाल ले गए। मोबाइल व सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए गए। घटना के बाद कोतवाली पहुंचे जेई व अन्य कर्मियों ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली एलओ अरविंद कुमार ने बताया कि मामला कुर्रा क्षेत्र का है, विवाद वहीं से शुरू हुआ था। पीड़ित जेई के साथ बिजली विभाग के कर्मचारी शिकायत लेकर आए थे, उन्हें कुर्रा थाने जाने के लिए कहा गया है।