फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team of officers reached Simrau to investigate the complaint

Agra News: सिमरऊ में शिकायत की जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम

Sun, 21 Jan 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jan 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Team of officers reached Simrau to investigate the complaint
सिमरऊ में शिकायत की जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम
विज्ञापन

-ग्राम पंचायत सदस्यों के बयान दर्ज कर देखे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत सिमरऊ में जिलाधिकारी के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने गांव पहुंचकर विकास कार्य देखे। साथ ही शिकायतकर्ताओं के भी बयान दर्ज किए।
ग्राम पंचायत सिमरऊ के सदस्यों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र पर शिकायत दी थी। कहा था कि ग्रामसभा की बैठक में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर लिए गए। इसके साथ ही विकास कार्यों में गबन के भी आरोप लगाए गए थे। ग्राम पंचायत सदस्यों ने उच्च न्यायालय में भी याचिका दाखिल की थी। उच्च न्यायालय ने भी मामले में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए थे। इस पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण शुक्ला के नेतृत्व में समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के नेतृत्व में लेखाधिकारी जिला पंचायत आशुतोष कुमार और सहायक अभियंता जिला पंचायत जयराम गांव पहुंचे। उन्हें ग्राम पंचायत सदस्यों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण व अन्य विकास कार्यों की भी जांच की। जांच के चलते ग्राम प्रधान और सचिव में खलबली रही। जांच के बाद टीम ने वापस लौट आई। जल्द ही दोबारा टीम गांव जाकर जांच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुनना अभी बाकी
जांच समिति ने कुछ शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। वहीं कुछ शिकायतकर्ता ऐसे थे जो गांव में मौजूद नहीं थे। उनका पक्ष अब जांच समिति बाद में सुनेगी। जांच समिति ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी हकीकत भी परखी। जल्द ही जांच पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed