फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team India’s Dhruv Jurel Performs Puja for New Luxury Car at Sankat Mochan Temple in Agra

Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल ने खरीदी नई लग्जरी कार, पूजा कराने पहुंचे हनुमान मंदिर

Thu, 04 Dec 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 10:25 AM IST
सार

टीम इंडिया के क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने नई कार खरीदी है। नई कार लेकर वे मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से कार की पूजा कराई। 

विज्ञापन
Team India’s Dhruv Jurel Performs Puja for New Luxury Car at Sankat Mochan Temple in Agra
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI

विस्तार

प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से टीम इंडिया के विकेटकीपर- बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का रिश्ता बेहद खास है। मंदिर के महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि जब भी ध्रुव आगरा आते हैं तो हर मंगलवार को मंदिर में हाज़िरी लगाना नहीं भूलते। संकटमोचन हनुमान पर उनकी गहरी आस्था है।
विज्ञापन


हाल ही में ध्रुव ने नई लग्जरी कार खरीदी। कार लेते ही उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को फोन कर कहा कि कार का पूजन मंदिर में कराना है। ध्रुव के आग्रह पर आगरा में उनके पिता नेम सिंह जुरेल, मां रजनी जुरेल, ध्रुव की बुआ व अन्य परिजन नई कार लेकर संकट मोचन मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजन कराया। महंत ने बताया कि ध्रुव हमेशा अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा और परिवार के संस्कारों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed