फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team B became the champion in the Senior District Cricket League

Agra News: सीनियर जिला क्रिकेट लीग में टीम बी बनी चैंपियन

Sun, 15 Feb 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Team B became the champion in the Senior District Cricket League
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही सीनियर जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला शनिवार को उड़ान क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम बी ने टीम ए को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 45 ओवर के मैच में टीम ए ने 43.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रन बनाए। किंग पटेल ने शानदार 81 रन की पारी खेली। दीपक राजपूत ने 30, सौरव ने 26, उपदेश ने 22 और हिमांशु ने 24 रन का योगदान दिया। भरत शर्मा ने 4, विपिन सक्सेना ने 3 और दुष्यंत व अतुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बी ने 44.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

मयंक तिवारी ने 89, सौरभ राज ने 47 और लवकुश बघेल ने 47 रन बनाए। दीपक राजपूत ने 2 विकेट लिए, जबकि मयंक शर्मा और सौरभ चौधरी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए मयंक तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शुभम अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दीपक राजपूत, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मयंक तिवारी को प्रदान किया गया। इस दौरान पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य अनीस राजपूत, अकादमी के अध्यक्ष प्रदीप चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed