फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team arrived to take possession of the house, commotion

Agra News: मकान पर कब्जा दिलाने पहुंची टीम, हंगामा

Tue, 23 Jul 2024 06:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Team arrived to take possession of the house, commotion
मलपुरा। मकान पर कब्जे दिलाने पहुंची टीम के सामने परिवार ने हंगामा किया। आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाया। इसके बाद कब्जा दिलाया जा सका।
विज्ञापन

मलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि धारा सिंह और कृष्ण मुरारी सेठ के बीच गांव में जमीन का विवाद है। वर्ष 2003 से सिविल कोर्ट में केस चल रहा था। पिछले दिनों धारा सिंह के पक्ष में फैसला आया। जमीन पर पहले से राजेंद्र आदि पक्ष रह रहा था। फैसले के बाद कोर्ट से अमीन आए।
विज्ञापन

सोमवार को धारा सिंह को कब्जा दिलाने के लिए टीम पहुंची। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई थी। कब्जे की कार्रवाई का राजेंद्र सिंह, उनके बेटे गब्बर सिंह, टिंकू, विष्णु, पत्नी गुड्डी ने विरोध किया। आत्मदाह की कोशिश करने लगे। पुलिस परिवार के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह पक्ष ने बताया कि जमीन वर्ष 2014 में कृष्ण मुरारी सेठ से खरीदी थी। इस पर वह मकान बनाकर रह रहे हैं। 10 वर्ष से अधिक समय से उनका कब्जा है। अचानक सामान को सड़क पर फेंक दिया है। विरोध पर पुलिस ने थाने पर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed