{"_id":"6902523c4226452f0a0a7f21","slug":"teachers-will-submit-a-memorandum-on-november-1st-in-protest-against-online-attendance-mainpuri-news-c-174-1-mnp1001-147972-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में पहली नवंबर को ज्ञापन सौंपेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में पहली नवंबर को ज्ञापन सौंपेंगे शिक्षक
Wed, 29 Oct 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह के आवास पर बैठक की। इसमें पदाधिकारियों ने छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में आ रही समस्याओं पर पहली नवंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। शिक्षक नेताओं का कहना था कि पहले समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी देने में आ रही समस्याओं के संबंध में संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और शासन के उच्चअधिकारियों को अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में शासन एवं विभाग की उच्च अधिकारियों के साथ संगठन की प्रतिनिधि मंडल से वार्ता हुई थी। वार्ता में सभी समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन देकर ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाई गई थी। लेकिन वर्तमान में फिर से विभागीय अधिकारियों द्वारा छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए अनावश्यक दबाव बनाकर कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है। इसे संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिला मंत्री एमपी सिंह ने बताया कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को 24 अक्तूबर को पत्र के माध्यम से छात्र- छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति देने में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया था। लेकिन शासन द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया गया है। इस कारण संगठन प्रत्येक जनपद में एक नवंबर को विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान प्रबल चौहान, केपी सिंह, कौशल गुप्ता, महेश आर्य, हरगोविंद चौहान, आलोक शाक्य, सत्यप्रकाश, गौरव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।