{"_id":"64f32a1a3e33a9a50c0a8913","slug":"teachers-will-protest-at-bsa-office-tomorrow-regarding-old-pension-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-3686-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुरानी पेंशन को लेकर कल बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुरानी पेंशन को लेकर कल बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक
Sat, 02 Sep 2023 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 02 Sep 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन को लेकर कल बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक
- शिक्षक नेताओं ने बैठक कर बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक शनिवार को जिला संयोजक अरुण यादव के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में चार सितंबर को प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई।
जिला संयोजक अरुण यादव ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर का बेसिक शिक्षा परिषद का शिक्षक आंदोलनरत है। विद्यालय से लेकर शासन तक शिक्षकों की जो भी मांगें और समस्याएं हैं उनको लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 4 सितंबर सोमवार को बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने जिले के शिक्षकों से अपील की कि वे धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का कार्य करें। बैठक में मुकेश यादव, श्याम किशोर पाठक, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजेश यादव, प्रेमप्रकाश शाक्य, विकास यादव, अनुराग तिवारी, सतेंद्र यादव, प्रेमप्रकाश शाक्य मौजूद रहे।