फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers Mahendra Pratap and Bhuvanesh will be honored in Lucknow

Agra News: शिक्षक महेंद्र प्रताप और भुवनेश का लखनऊ में होगा सम्मान

Thu, 26 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teachers Mahendra Pratap and Bhuvanesh will be honored in Lucknow
मैनपुरी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में शानदार सफलता के लिए तैयारी कराने वाले जिले के दो शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। घिरोर के नाहिली में तैनात शिक्षक महेंद्र प्रताप और जागीर के नवादा में तैनात शिक्षक भुवनेश प्रताप को लखनऊ में 29 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। शासन द्वारा पत्र जारी कर दोनों शिक्षकों को लखनऊ बुलाया गया है ।
विज्ञापन



राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 में दोनों शिक्षकों के सहयोग से जनपद का परिणाम अच्छा आया। कंपोजिट विद्यालय नाहिली से जनपद व मंडल स्तर पर सर्वाधिक 12 बच्चों का चयन हुआ था जो कि आगरा मंडल में किसी एक विद्यालय से चयनित होने वाली सर्वाधिक संख्या है। जनपद में दूसरे स्थान पर कंपोजिट विद्यालय नवादा से छह बच्चों का चयन हुआ है। कंपोजिट विद्यालय नवादा में यह तैयारी भुवनेश प्रताप सिंह ने कराई थी। जिसके परिणामस्वरूप 6 बच्चों ने सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन



शिक्षकों की इस सफलता पर डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, बीएसए दीपिका गुप्ता सहित शिक्षाधिकारियों ने बधाई दी है।



क्या है राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है। इसमें कक्षा आठ के छात्रों आवेदन कर सकते हैं तथा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्र को कक्षा 9 से 12 तक (चार साल तक) एक हज़ार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप 48000 रुपये उनके खाते में सरकार भेजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed