फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers free from duty while talking on phone during evaluation

Agra News: मूल्यांकन के समय फोन पर बात करते शिक्षक कार्यमुक्त

Sun, 17 Mar 2024 09:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Mar 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers free from duty while talking on phone during evaluation
कासगंज। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के समय एक शिक्षक को मोबाइल पर बात करना महंगा पड़ गया। शिक्षक को कार्य मुक्त कर दिया गया। दूसरे दिन 26 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज में मूल्यांकन के समय शिक्षक सुधीर कुमार मोबाइल पर बात करने लगे। जब इसकी जानकारी हुई तो इसे गंभीरता से लिया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, उप नियंत्रक डीएसपाल, एवं उप प्रधान परीक्षक एकेएस राठोर ने शिक्षक को कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

दोनों ही मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में तेजी आ गई। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज केंद्र पर इंटर की आठ हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। श्रीगणेश इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 18931 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि मूल्यांकन के दौरान मोबाइल को कक्ष के अंदर ले जाना प्रतिबंधित है। मोबाइल को गेट पर ही जमा कराया जाए। जो शिक्षक मूल्यांकन के लिए अभी तक नहीं आए हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है। सूची को परिषद को भेजा जाएगा। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed