फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ,teachers assinghened the memorandum

समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षकों को सौंपा ज्ञापन

Mon, 15 Mar 2021 06:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
,teachers assinghened the memorandum
शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्रित होकर शिक्षक समस्याओं के निराकरण को ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा। शिक्षक नेता राजकुमार यादव ने बताया कि शिक्षकों के उपार्जित अवकाश का मानव संपदा पोर्टल पर अंकन नहीं किया जा रहा है। यह अंकन किया जाए। पेरोल से वेतन वितरण प्रणाली को समय से अपडेट किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑनलाइन प्रपत्र 9 भरने की जानकारी प्रदान करने, बीआरसी पर प्राप्त सूचनाओं व समस्याओं को रिसीव करने की मांग उठाई गई। शिक्षकों ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों की मानव संपदा आईडी एवं सर्विस बुक बनाई जाए। गलतियों को सुधारने व सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पत्रावली शीघ्र पूर्ण कर भेजी जाए। यदि किसी शिक्षक का वेतन अकारण अवरुद्ध हुआ है तो उसे समय से निर्गत किया जाए। जनपद से कार्यमुक्त हुए शिक्षकों की सर्विस बुक और अन्य प्रपत्र शीघ्र संबंधित जिले को भेजे जाएं। ज्ञापन देने के दौरान राजकुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, रत्न प्रकाश, आमोद बाबू, रामेंद्र शाक्य, स्वप्निल शर्मा, सौरभ पांडे, ब्रह्म सिंह, वेद प्रकाश, सुरजीत सिंह, जय प्रकाश, शिव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed