फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers' arrears should be paid soon- Surjeet

शिक्षकों के एरियर का शीघ्र कराया जाए भुगतान- सुरजीत

Mon, 12 Jul 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers' arrears should be paid soon- Surjeet
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान के नेतृत्व में बीएसए से मुलाकात की। शिक्षक नेताओं ने बीएसए को शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीएसए से मिले प्रतिनिधि मंडल ने अंतर्जनपदीय/पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आने वाले शिक्षकों और 69000 शिक्षक भर्ती के नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर का भुगतान शीघ्र कराने को कहा। उन्होंने बताया कि कार्यालय में कई शिक्षकों के सभी सत्यापन आने के बाद भी उनका वेतन नहीं लगाया गया है। कई का एरियर लटका हुआ है। सभी को शीघ्र भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षक नेताओं की मांग पर पटल सहायक को निर्देश दिए कि वे सभी खंड शिक्षाधिकारियों से एरियर भुगतान के लिए बिल उपलब्ध कराएं। ताकि शिक्षकों को समय रहते भुगतान कराया जा सके। जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा के संगठन शिक्षकों की सभी समस्याओं को हल कराने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर सुनील कुमार, शंकर चौहान, दीपक तिवारी, शैलेंद्र दीक्षित, लोकेश राजपूत, राहुल वर्मा, शिखा यादव, राजेंद्री गौतम, अवनेंद्र, लोकेश आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed