{"_id":"65608fadc923702fb30765bc","slug":"teachers-are-the-mirror-of-the-society-fulfill-their-responsibilities-in-a-better-way-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-7958-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षक समाज का दर्पण, बेहतर ढंग से निभाएं जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षक समाज का दर्पण, बेहतर ढंग से निभाएं जिम्मेदारी
Fri, 24 Nov 2023 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक समाज का दर्पण, बेहतर ढंग से निभाएं जिम्मेदारी - शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत में आयोजित हुई गोष्ठी
न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद मैनपुरी द्वारा इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से निभाएं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सच्चे शिक्षक को तभी आनंद आता है जब उसका शिष्य ऊंचे पद पर पहुंचकर समाज और उसका नाम रोशन करता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्रधानाचार्य की कोई समस्या हो तो वह उनसे व्यक्तिगत मिल सकते हैं अपनी बात रख सकते हैं। परिषद के अध्यक्ष अजय यादव ने आए अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश यादव पूर्व प्रधानाचार्य ने की। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पदम सिंह पदम ने कहा कि शिक्षक ने हमेशा समाज को नई दिशा दिखाने का कार्य किया है। शिक्षक अपने सम्मान को बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर हरप्रसाद यादव, डॉ. एके सिंह राठौर, डॉ. बादशाह यादव, मनोज यादव, उमेश चंद्र यादव, प्रेम सागर यादव, अरविंद यादव, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. कप्तान सिंह यादव मौजूद रहे।