फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher will learn Vedic formulas of mathematics training will be held in Prayagraj

Education: गुरुजी सीखेंगे गणित के वैदिक सूत्र, प्रयागराज में होगी ट्रेनिंग

Tue, 19 Sep 2023 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 12:32 PM IST
सार

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक गणित के वैदिक सूत्र सीखेंगे।  तीन दिन की विशेष ट्रेनिंग प्रयागराज में कराई जाएगी। 15-15 जिलों के शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए राज्य शिक्षा संस्थान द्वारा ट्रेनिंग कार्यक्रम की तिथि भी जारी कर दी गई है।
 

विज्ञापन
teacher will learn Vedic formulas of mathematics training will be held in Prayagraj
शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक गणित के वैदिक सूत्र पढ़ेंगे। इसके लिए शिक्षकों की तीन दिन की विशेष ट्रेनिंग प्रयागराज में कराई जाएगी। 15-15 जिलों के शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए राज्य शिक्षा संस्थान द्वारा ट्रेनिंग कार्यक्रम की तिथि भी जारी कर दी गई है। आगरा के शिक्षक 25 से 27 सितंबर तक ट्रेनिंग लेंगे। इसके बाद ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों के शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा के उन्नयन के लिए रोज नए-नए प्रयोग कर रहा है। इसी क्रम में विभाग अपने शिक्षकों को वैदिक गणित की ट्रेनिंग देगा। 11 सितंबर से प्रयागराज में ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है। आगरा के शिक्षकों की ट्रेनिंग 25 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य और उप शिक्षा निदेशक डॉ. आईपी सोलंकी का कहना है कि एक डायट प्रवक्ता और दो बेसिक शिक्षक विभाग के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए जाना है। मंगलवार तक शिक्षकों का चयन कर सूची प्रयागराज भेज दी जाएगी। तीन दिन की ट्रेनिंग में कुल 15 जिलों से शिक्षक भाग लेंगे। ट्रेनिंग में प्रदेश के सभी 75 जिलों के शिक्षक चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed