फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher refused to marry for not getting bullet in dowry in firozabad

फिरोजाबाद: दहेज में बुलेट नहीं मिली तो शिक्षक ने किया बरात लाने से इनकार, मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Jul 2021 05:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jul 2021 05:16 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में एक शिक्षक ने मनमाफिक दहेज न मिलने पर ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के जोड़े में युवती बरात का इंतजार करती रही, लेकिन दहेज लोभी दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। 

विज्ञापन
Teacher refused to marry for not getting bullet in dowry in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में दुल्हन के पिता दूल्हा और उसके परिजनों की मांग पूरी नहीं कर सके तो वर पक्ष ने बरात लाने से इनकार कर दिया। मंगलवार को बरात आनी थी, जिसे लेकर लड़की पक्ष ने सारी तैयारियां पूरी कर लीं। ऐन वक्त पर दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने दूल्हा, उसके पिता और बिचौलिया के खिलाफ थाना नारखी में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता हाथरस के थाना लाडपुर के गांव मझोला निवासी राहुल पुत्र प्रेमपाल सिंह के साथ तय हुआ था। राहुल प्राथमिक स्कूल ग्राम कोकापुर में शिक्षक है। 20 जुलाई को बरात आनी थी। लड़की पक्ष पूरी तरह से शादी की तैयारी में जुटा था। लड़की पक्ष के घर पर मेहमान भी आ गए थे। खुशी का माहौल था। इस बीच वर पक्ष ने लड़की के पिता से तीन लाख रुपये और बुलेट की मांग कर दी।

विज्ञापन


एटा में जमकर बरसे बादल: 'आफत' लेकर आई 10 घंटे की भारी बारिश, शहर से देहात तक 'पानी ही पानी', देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने उनकी मांग पूरी करने पर असमर्थता जताई, जिसको लेकर पिछले दो दिनों तक पंचायत होती रही। 19 जुलाई की शाम को राहुल और उसके परिजनों ने बरात लाने से मना कर दिया। युवती के पिता ने कई बार वर पक्ष से मिन्नतें भी कीं, लेकिन दूल्हा और उसके घरवाले कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। 

युवती के पिता ने थाना नारखी में पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके साथ ही राहुल, उसके पिता प्रेमपाल और शादी कराने वाले कमल सिंह के खिलाफ तहरीर दी। नारखी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed