फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jovil Prabhat belong to Agra cracked UPSC exam

UPSC CSE Result: कोरोना में पिता को खोया पर बरकरार रखा हौसला, उनका सपना पूरा करने को जोविल प्रभात बने IAS

Wed, 24 May 2023 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 04:56 PM IST
सार

UPSC CSE Result: आगरा की शिक्षिका जोविल प्रभात ने कोरोना में पिता को खोया पर हौसला बरकरार रखा। उन्होंने UPSC में सफलता हासिल की। 

विज्ञापन
Jovil Prabhat belong to Agra cracked UPSC exam
जोविल प्रभात ने हासिल की 850वीं रैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लक्ष्य निर्धारित और उसे प्राप्त करने के लिए मन में दृढ़ विश्वास हो तो विपरीत परिस्थितियां भी बांधा नहीं बन सकती। यह साबित करके दिखाया है। दयालबाग के शीतला धाम निवासी जोविल प्रभात ने। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में तीन बार असफलता पाई और कोरोना काल में पिता को खोया। इसके बाद भी अपना हौसला बनाए रखा। इसकी बदौलत अब 850वीं रैंक प्राप्त की है।

विज्ञापन

महामारी में पिता की हो गई मौत

जोविल प्रभात ने बताया कि उन्होंने आईआईटी बीएचयू से बीटेक किया। इसके बाद वर्ष 2018 से दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी शुरू कर दी। पहले दिन प्रयास में उनके हाथ असफलता आई। इस बीच कोरोना महामारी के दौरान उनके पिता जीएस प्रभात की मौत हो गई। वह समाज कल्याण निर्माण विभाग में सिविल इंजीनियर थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में पानी की किल्लत: बूंद-बूंद को तरसे पर्यटक, मुख्य गुंबद की बत्ती गुल, कई विदेशियों की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल मॉडल स्कूल में शिक्षिका हैं 

पिता ने उनके लिए जो सपना देखा था, उसको पूरा करने की जिद उन्होंने नहीं छोड़ी। आखिरकार मेहनत रंग लाई। जोविल प्रभात का कहना है कि किसी भी स्थिति में हमें अपने धैर्य को नहीं खोने देना चाहिए। वह ऑनलाइन अखबार और मैगजीन पढ़ते थे। बेसिक चीजों पर अधिक ध्यान दिया। सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल किया। जोविल प्रभात की मां सर्वेश नेशनल मॉडल स्कूल, मऊ रोड में शिक्षिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed