{"_id":"5f9da20c8ebc3e9b9d1187c3","slug":"teacher-joining-mainpuri-news-agr466158771","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय आवंटन की सूची नहीं हो सकी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय आवंटन की सूची नहीं हो सकी अपलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षक शनिवार को भी विद्यालय आवंटन के लिए बीएसए कार्यालय पर चक्कर काटते रहे। देर शाम तक ऑनलाइन विद्यालय आवंटन के तहत उनको विद्यालय आवंटित नहीं किया जा सका। अधिकारियों का कहना था कि शासन स्तर से ही उनको विद्यालय आवंटन की सूची अपलोड की जाएगी।
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 229 पदों के सापेक्ष कराई गई काउंसलिंग के बाद पिछले तीन दिन से विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को 72 महिला और दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को 106 पुरुष शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई थी।
ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रिंट शासन से स्वीकृति के बाद अपलोड होना था। जो शनिवार की शाम तक नहीं हो सका। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद स्तर से जो कार्रवाई होनी थी, वह की जा चुकी है। शासन स्तर से सूची अपलोड की जाएगी। जैसे ही सूची अपलोड होती है, वैसे ही चस्पा करा दी जाएगी। संवाद