फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher harassed girl student in coaching

UP: 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़...ब्वाॅय फ्रेंड बनाने का दबाव, शिक्षक की ऐसी करतूत; जानकर खाैल उठेगा खून

Wed, 25 Jun 2025 11:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Jun 2025 11:34 PM IST
सार

छात्रा के गुमसुम रहने पर उसकी मां ने उससे बात की। परेशान रहने का कारण पूछा। इस पर वह रोने लगी। घटना की जानकारी दे दी। सुनकर परिजन भी सन्न रह गए।
 

विज्ञापन
teacher harassed girl student in coaching
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल का गणित शिक्षक पुनीत वशिष्ठ अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा से छेड़खानी कर रहा था। आरोप है कि वह अश्लील हरकतें करता था। ब्वाॅय फ्रेंड बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। थाना न्यू आगरा में केस दर्ज किया गया है। उधर, आरोपी को स्कूल प्रबंधन ने निष्कासित कर दिया है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक पुनीत वशिष्ठ न्यू आगरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह सिकंदरा स्थित एक नामी स्कूल में गणित पढ़ाता था। वह नगला बूढ़ी में कोचिंग भी चलाता है। 10 महीने से उसकी कोचिंग में क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की छात्रा पढ़ने आ रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुनीत उसके साथ गलत हरकत करने लगा। छात्रा के चाचा ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले भतीजी के गुमसुम रहने पर उसकी मां ने उससे बात की। परेशान रहने का कारण पूछा। इस पर वह रोने लगी। घटना की जानकारी दे दी। बताया कि कोचिंग के शिक्षक पुनीत वशिष्ठ 6 महीने से परेशान कर रहे हैं। खुद को ब्वाॅय फ्रेंड बनाने के लिए दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मना करने पर अश्लील बातें बोलते हैं। कुछ दिन से गलत तरह से छूने का प्रयास कर रहे थे। उसे डर था कि वह शिकायत करेगी तो कहीं पढ़ाई न छूट जाए। इस वजह से मुंह नहीं खोला। अब हरकतें बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया था। यह बात सुनकर परिजन भी सन्न रह गए। उन्होंने बेटी को साथ ले जाकर थाना में शिकायत की।

डेढ़ साल से स्कूल में दे रहा था सेवाएं
सिकंदरा स्थित स्कूल के चेयरमैन ने बताया कि आरोपी शिक्षक डेढ़ साल से स्कूल में सेवाएं दे रहा था। उनके खिलाफ शिकायत का पता चलने पर निष्कासित कर दिया है। स्कूल की प्रिंसिपल से भी शिक्षक के चाल-चलन के बारे में पूछताछ की है। हालांकि पूर्व में शिक्षक की स्कूल स्तर पर कोई शिकायत नहीं मिली थी। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करे।

एक और छात्रा से हरकत की चर्चा
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शिक्षक के बारे में चर्चा है कि वह एक और छात्रा के साथ गलत हरकत करता था। मगर, छात्रा ने कोई शिकायत नहीं की। इस कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपी की उम्र 36 साल है। शादीशुदा है। वह शिकायत के बाद से भाग गया है। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed