फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher dance with girl video goes viral in Agra

Agra: युवती के साथ शिक्षक के डांस का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रबंधन ने जांच के लिए गठित की कमेटी

Thu, 13 Oct 2022 07:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 07:24 PM IST
सार

आगरा जिले के एक कॉलेज के शिक्षक ने युवती के साथ डांस का वीडियो शूट कराया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। 

विज्ञापन
teacher dance with girl video goes viral in Agra
वीडियो वायरल से ली गई तस्वीर

विस्तार

आगरा के आंवलखेड़ा के एक कॉलेज के शिक्षक का युवती के साथ डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे देखकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले में कॉलेज प्रबंधन ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। 

विज्ञापन


गौरव ठाकुर नाम के युवक की फेसबुक आईडी पर बृहस्पतिवार की सुबह एक मिनट का वीडियो अपलोड हुआ है। इसमें एक युवक और युवती पूल में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को ग्रामीणों द्वारा फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। 

विज्ञापन

वीडियो पर लोग रहे तरह-तरह के कमेंट 

ग्रामीणों का कहना है कि इस वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहा है, वह स्थानीय एक इंटर कॉलेज का शिक्षक है। मूल वीडियो तीन-चार दिन पहले यू-ट्यूब के एक चैनल पर अपलोड किया गया था। इसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए दो सदस्यी टीम गठित 

कॉलेज प्रधानाचार्य का कहना है कि कॉलेज प्रबंध समिति और डीआईओएस को पत्र भेजा गया है। कॉलेज प्रबंधक ने प्रधानाचार्य के पत्र से मामला संज्ञान में आया है। दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं शिक्षक ने बताया कि यू-टयूब पर एक चैनल द्वारा एल्बम के लिए गाना शूट करने को उनका चयन हुआ था। यह मुंबई का प्रोडक्शन है और दिल्ली में शूट किया गया है। इस वीडियो सॉन्ग को प्रोडक्शन कंपनी द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed