{"_id":"66a54393dee8700ede00b104","slug":"teacher-beats-student-father-lodges-complaint-with-police-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121441-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने दी पुलिस को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने दी पुलिस को तहरीर
Sun, 28 Jul 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी सौरभ चौहान पुत्र शेरपाल ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनका पुत्र प्रशांत चौहान क्षेत्र के गांव नौगांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। शनिवार को प्रशांत स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। लगभग 12 बजे उसे प्यास लगने पर गुरुजी से बिना पूंछे पानी पीने के लिए चला गया। इसी बात पर नाराज स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्र के साथ डंडों व लात घूंसो से मारपीट कर दी। छात्र को चोटें आई हैं। जब छात्र के पिता स्कूल प्रधानाचार्य से शिकायत करने गए तो उन्हें भी गाली गलौज करके स्कूल से भगा दिया। पीडि़त पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- -
विज्ञापन