फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher arrested for cheating people of Rs 2.44 crore in the name of investment

Agra News: निवेश के नाम पर 2.44 करोड़ ठगे, शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for cheating people of Rs 2.44 crore in the name of investment
आगरा। आईपीओ में निवेश के नाम पर 2.44 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दयालबाग की राहुल ग्रीन सोसाइटी निवासी शिक्षक अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने अपने बेटे अनमोल यादव के साथ मिलकर आधा दर्जन से अधिक लोगों से रकम हड़प ली। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। मामले में न्यू आगरा थाने में केस दर्ज हुआ और इसकी विवेचना साइबर थाना पुलिस ने की। अब पुलिस मुख्य आरोपी अनमोल की तलाश में जुटी है। बमराैली कटारा निवासी सुमित राणा ने आराेपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि अतुल यादव मुफीद-ए-आम इंटर काॅलेज में शिक्षक है। वह अपने बेटे अनमोल यादव के साथ मिलकर लोगों को आईपीओ में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा देता था। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी खुद लग्जरी गाड़ियों में घूमने लगे। मीटिंग के लिए दिल्ली एनसीआर के बड़े होटलों में बुलाते थे। पिता-पुत्र ने कई लोगों से ठगी की। कुछ महीने तक रकम दी। इसके बाद रुपये देने बंद कर दिए। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि आरोपी ने नेक्सस कैपिटल के नाम से कंपनी बनाई थी। अपना ट्रेडिंग और आईपीओ का काम बताया। शिकायतकर्ता सुमित से 20 लाख रुपये लिए गए थे। इसके अलावा आकाश गाैतम से 20 लाख, फिरोजाबाद के कपिल सिंह से 1.37 करोड़ रुपये लिए थे। कुल मिलाकर आधा दर्जन से अधिक लोगों से अब तक 2.44 करोड़ रुपये की ठगी होने की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी अनमोल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed